2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी ने रखा एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम, अपनी पहली फिल्म का मोशन पोस्टर किया रिलीज

हाल ही में क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखते हुए बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने शुक्रवार को अपने पहले प्रोजेक्ट का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म का टाइटल सामने लाया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 27, 2023

MS Dhoni Debut Debut In Entertainment Industry With Tamil Film 'Lets Get Married' Directed By Ramesh Thamilmani

MS Dhoni Debut Debut In Entertainment Industry With Tamil Film 'Lets Get Married' Directed By Ramesh Thamilmani

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। धोनी को दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। धोनी के करियर में भारत ने कई मैच जीते। धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन आज भी उनकी पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। वहीं, क्रिकेट के बाद अब वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

धोनी ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस ट्वीट के जरिए एमएस धोनी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने अपना पहला मोशन पोस्टर भी शेयर किया है।

फिल्म का टाइटल आया सामने
इस मोशन पोस्ट में मिनी बस, सड़क, जंगल, समुद्र सब कुछ देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने एलजीएम (LGM) भी लिखा है। इस एलजीएम का फुल फॉर्म 'लेट्स गेट मैरिड' है। यानी कि धोनी की पहली फिल्म का नाम 'लेट्स गेट मैरिड' है। इस फिल्म में वे बतौर प्रोड्यूसर काम रहे हैं।

रोड ट्रिप पर आधारित हो सकती है फिल्म
मोशन पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। इसे एक रोमांटिक ड्राम बताया जा रहा है। धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के लिए इस तमिल फिल्म को चुना है। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी पहली हिंदी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

फिल्म में हैं साउथ के कई सुपरस्टार
एमएस धोनी द्वारा निर्मित इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमणि ने किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने एमएस धोनी की पहली फिल्म के पोस्टर की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: 'धोनी' को जानने के लिए Sushant Singh Rajput ने पूछ डाल थे 250 सवाल, क्रिकेटर ने कहा- 'यार तुम सवाल बहुत पूछते हो'

Story Loader