script71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भारत करेगा मेजबानी, पहली बार इंडिया पहुंचीं पाँच मिस वर्ल्ड विजेता | India will host the 71st Miss World contest Festival 2024 | Patrika News
मनोरंजन

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भारत करेगा मेजबानी, पहली बार इंडिया पहुंचीं पाँच मिस वर्ल्ड विजेता

71st Miss World Festival 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए पहली बार पाँच मिस वर्ल्ड विजेता इंडिया पहुंचीं। भारत इस बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में यहां हुश्न का जलवा देखने को मिलेगा। देश और दुनिया के तमाम सितारे यहां शिरकत करने वाले हैं।

Feb 10, 2024 / 06:10 am

Saurabh Mall

miss_world_pageant.jpg

Miss World pageant 2024

71st Miss World Festival 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। राजधानी दिल्ली और मुंबई इसके मुख्य केंद्र रहेंगे। 71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 18 फ़रवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक जारी रहेगा। जिसमें देश और दुनियाँ के तमाम उभरते हुस्न के सितारे पार्टिसिपेट करेंगे। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें भारत आईं पाँच मिस वर्ल्ड विजेता ने हिस्सा लिया। ऐसे में प्रतियोगिता को लेकर उनकी क्या राय है, आइए जानते हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पाँच मिस वर्ल्ड विजेता पहुंचीं भारत
जी हाँ 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए पहली बार पाँच मिस वर्ल्ड विजेता इंडिया पहुंचीं। पाँच मिस वर्ल्ड विजेता में स्टेफ़नी डेल वैले ( 66वीं मिस वर्ल्ड), मानुषी छिल्लर (67वीं मिस वर्ल्ड), वेनेसा पोंस डी लियोन (68वीं मिस वर्ल्ड), टोनी-एन सिंह (69वीं मिस वर्ल्ड) के साथ वर्तमान मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का (70वीं मिस वर्ल्ड) और इसमें सबसे अहम इस कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने दिल्ली में एक साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें: सना खान अपनी ही वीडियो में हुईं ट्रोल, पानी पीने का दे रही थीं ज्ञान

प्रतियोगिता के बारे में सभी मिस वर्ल्ड का क्या है कहना?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ANI से बात करते हुए मौजूदा मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का ने कहा, “मैं यहां भारत में 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के लिए अधिक उत्साहित नहीं हो सकती क्योंकि मैं जानती हूं कि इसका सभी प्रतियोगियों पर कितना प्रभाव पड़ सकता है… भारत कई क्षेत्रों में अग्रणी है – शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी में। हम आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसलिए, मेरा मानना है कि इतने सारे युवा नेताओं को आपके देश में लाकर, हम प्रेरणा ले सकते हैं और एक बदलाव ला सकते हैं जिसे हम दुनिया में देखना चाहते हैं।’’
जबकि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर कहती हैं, ”मैं उत्साहित हूं…यह अच्छा है कि इतनी सारी लड़कियां भारत आएंगी और भारत के बारे में बात करेंगी।”
वहीं पूर्व मिस वर्ल्ड टोनी-एन सिंह ने कहा, “यह मंच बहुत से लोगों की मदद करने के अलावा और भी बहुत कुछ है, जो अद्भुत है।”
मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले कहती हैं, चाहे लोग एक आकार के हों या दूसरे, दो हैं चीज़ें – सबसे पहले, हम यह निर्धारित नहीं करते हैं कि हमारे पास पतली महिलाएं या मोटी महिलाएं होनी चाहिए। वे सिर्फ अलग-अलग आकार की महिलाएं हैं। शो में आने वाले लोग अपने देश द्वारा चुने जाते हैं… मुझे व्यक्तिगत रूप से कोई समस्या नहीं है किसी भी आकार के साथ। मुझे उन लोगों से समस्या है जो किसी विशेष चीज़ को लेकर परेशान या विकृत हैं… हम कोई आकार नहीं देखते हैं, हम देखते हैं कि वे क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। मुझे लगता है कि युवा लोग, वे स्वस्थ हैं, वे आमतौर पर फिट हैं।”

ये भी पढ़ें: बोनी कपूर के रिश्तों का सच आएगा सामने! बेटी अंशुला कपूर अपकमिंग किताब में करेंगी खुलासा

Hindi News / Entertainment / 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भारत करेगा मेजबानी, पहली बार इंडिया पहुंचीं पाँच मिस वर्ल्ड विजेता

ट्रेंडिंग वीडियो