14 तारीख को विक्की और अंकिता लोखंडे शादी कर लेंगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से की जाएगी। पिछले काफी वक्त से शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ वक्त पहले ही दोनों को शादी के कार्ड बांटते भी देखा गया था। दरअसल दोनों को एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। आपको बता दें कि विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थी। वो दोनों सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर पहली बार मिले थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी स्टार्ट हो गई थी। अब वो अपने प्रेजेंट ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ शादी करने जा रही हैं।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे वनपीस पहने नजर आ रही हैं इतना ही नहीं उन्होंने व्हील चेयर पर बैठ गाना भी गाया है। फैंस को ये वीडियो बड़ा ही अतरंगी लगा। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता की शादी के फंक्शन स्टार्ट हो गए हैं। उनकी मेहंदी की रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर आ गई हैं।