2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल से बदतमीजी, फैन ने कमर पर रखा हाथ, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के साथ एक फैन ने बदतमीजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

less than 1 minute read
Google source verification
Actress Kajal Aggarwal misbehaved by fan put his hand on her waist video goes viral

Actress Kajal Aggarwal

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) हाल ही में अपने पिता विनय के साथ हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च में शामिल हुईं। लेकिन वहां पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ। एक फैन ने उनकी कमर पर हाथ रख दिया, जो एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।


काजल अग्रवाल हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च में शामिल हुई थीं। स्टोर के लॉन्च के दौरान, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक व्यक्ति ने रिक्वेस्ट किया। एक्ट्रेस भी सेल्फी लेने के लिए तैयार हो गई। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सेल्फी लेते हुए फैन ने उनकी कमर पर हाथ रख दिया।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की शर्टलेस फोटो ने मचाया बवाल, कमेंट बॉक्स में दीपिका को लेकर छिड़ी जंग

काजल इससे परेशान होकर तुरंत उसका हाथ हटा देती हैं और उसे दूर जाने का इशारा करती हैं। अब यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने कार्यक्रम में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी। वहीं व्यक्ति के इस तरह के व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें Bollywood News

काजल अग्रवाल पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है। इसके पहले सारा अली खान, अपर्णा बालमुरली, अहाना कुमार के साथ भी फंक्शन में ऐसा हो चुका है।

Story Loader