30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ की 5 फिल्में जो 2024 में बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती हैं धमाल; देखें लिस्ट

Most Awaited South Indian Movies Of 2024: आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उन 5 मोस्ट अवेटेड मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं।

3 min read
Google source verification
most_awaited_south_indian_movies_of_2024.jpg

Most Awaited South Indian Movies Of 2024

Most Awaited South Indian Movies Of 2024: मूवी लवर्स के लिए साल 2024 बहुत खास होने वाला है। जनवरी महीना खत्म होने को है। आगामी माह में एक से बढ़कर एक मोस्ट अवेटेड मूवी रिलीज होने अभी बाकि है। साल 2023 हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा। 2024 में भी यही उम्मीद है। आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उन 5 मोस्ट अवेटेड मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं।

पुष्पा-द रूल (पार्ट-2)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन बड़ा नाम है। अभिनेता अल्लू अर्जुन के करोड़ो फैंस हैं। वह अपने सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी ‘पुष्पा द राइज’ आप सब ने तो देखी ही होगी। अब इसका नेक्स्ट पार्ट ‘पुष्पा-द रूल’ (पार्ट-2) 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ सकती है।

कल्कि 2898 एडी
प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘सालार’ जैसी हिट मूवी ने लोगों के दिलों पर राज किया है। फैंस को अब उम्मीद है, कि प्रभास की अगली मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ ग़दर काट सकती है। कल्कि 2898 एडी मूवी में प्रभास के साथ-साथ महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे प्रमुख किरदार नजर आएंगे। कल्कि मूवी 9 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

देवरा
एनटीआर जूनियर की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘देवरा’ बहुत जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य रूप से सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। सैफ अली खान बेहद ही खतरनाक खलनायक के रूप में नजर आएंगे, तो वहीं जाह्नवी कपूर तेलुगु फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

गेम चेंजर
साउथ के सुपरस्टार राम चरण को भला कोई कैसे भूल सकता है। ‘RRR’ जैसी ऑस्कर अवॉर्ड मूवी में सफलता पाने के बाद राम चरण एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। वह अपनी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की तारीख को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

इंडियन-2
यदि आप कमल हासन के फैन हैं, तो साल 2024 आपको डबल डोज देने वाला है। वजह यह है, कि इस साल कमल हासन की दो बड़ी फ़िल्में रिलीज होनी है। कमल हासन की मच अवेटेड मूवी ‘इंडियन-2’ और ‘ठग लाइफ’ बहुत जल्द वर्ल्ड-वाइड रिलीज होने वाली है। ‘इंडियन-2’ सिनेमा घरों में 2 नवंबर 2024 को रिलीज होगी!

Story Loader