scriptराहुल गांधी ने CM केसीआर पर लगाया 1 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप | People of Telangana are suffering from KCR government Rahul | Patrika News
चुनाव

राहुल गांधी ने CM केसीआर पर लगाया 1 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप

Rahul Gandhi attack on CM KCR: राहुल गांधी ने शनिवार तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य के कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया।

Nov 25, 2023 / 05:06 pm

Prashant Tiwari

 People of Telangana are suffering from KCR government Rahul

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है।

कालेश्वरम परियोजना में हुआ 1 लाख करोड़ा का घोटाला

राहुल गांधी ने शनिवार को निज़ामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य के कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने केसीआर पर निशाना साधते हुए भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि का उल्लेख किया।

इस दौरान राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में जनता की सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

पहली कैबिनेट बैठक में लागू होगी छह गारंटियां

उन्होंने हैदराबाद के विकास में कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि श्री राव की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है तो भूमि पर संभावित कब्ज़ा हो सकता है। उन्होंने राज्य में जनता की सरकार बनाने का वादा करते कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लागू की जाने वाली छह गारंटियों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने राव पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार कर ओर से लाये गये हर विधेयक का समर्थन करने का आरोप लगाया।

Hindi News/ Elections / राहुल गांधी ने CM केसीआर पर लगाया 1 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो