scriptMau Assembly Elections Result 2022: मऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर | Mau Election Results Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Results | Patrika News
चुनाव

Mau Assembly Elections Result 2022: मऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर

Mau Assembly 2022 Election Result Live News: मतगणना शुरू हो चुकी है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे (UP Assembly Election Results 2022) आज आने वाले हैं। बात करें मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ विधानसभा सीट (Mau Assembly Seat) प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।

Mar 10, 2022 / 10:46 am

Vivek Srivastava

Mau Assembly Elections Result 2022: मऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर

Mau Assembly Elections Result 2022: मऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर

Mau Assembly Elections Result 2022: यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम (Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022) की शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 10 बजे ही बहुमत हासिल कर लिया है। मऊ विधानसभा सीट की बात करें तो यहाँ बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर लगे हैं। तीन दशक बाद पहला मौका है जब मुख्तार अंसारी चुनावी राजनीति से दूर हैं। इन चुनावों में में उनके बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं।
अब्बास को सपा गठबंधन से सुभासपा के टिकट पर मैदान में उतारा गया है। इस चुनाव में भाजपा ने मुख्तार अंसारी को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। लगभग हर चुनाव में भाजपा नेताओं ने मुख्तार अंसारी का नाम लिया। ऐसे में यहां की लड़ाई महत्वपूर्ण हो गई है।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad Assembly Elections Result 2022 : गाजियाबाद से मंत्री अतुल गर्ग ने पहले दो चरणों में बनाई बड़ी बढ़त

भाजपा की तरफ से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को मैदान में उतारा गया है। अशोक सिंह के भाई की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा था। अशोक सिंह के परिवार का आरोप है कि उनके भाई अजय प्रकाश सिंह ‘मन्ना’ की हत्या में मुख्तार का हाथ था।

Hindi News/ Elections / Mau Assembly Elections Result 2022: मऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का रुतबा और हनक दोनों दाँव पर

ट्रेंडिंग वीडियो