12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल में जीते हुए विधायकों को शिमला से शिफ्ट करने की तैयारी, रिकॉर्डिंग पर डाले गए फोन

Himachal Election Result Update : हिमाचल प्रदेश चुनाव में परम्परा के अनुसार कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 39 सीट जीत चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस भाजपा की प्लानिंग से डरी हुई है। कांग्रेस को डर है कि बीजेपी हारने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सकती है। इसलिए कांग्रेस ने सभी विजयी विधायकों से फोन रिकॉर्डिंग पर डालने का कहा है। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी भी चल रही है।

2 min read
Google source verification
himachal-pradesh-election-result-2022-congress-strategy-for-himachal-pradesh-winning-mla-will-be-shifted-to-rajasthan.jpg

हिमाचल में जीत के बावजूद भाजपा की प्लानिंग से डरी कांग्रेस।

Himachal Election Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज सीट से जीत हासिल की है तो उनके आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। हिमाचल प्रदेश की परम्परा के अनुसार कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 39 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि जीत के लिए उसे 35 सीट चाहिए थीं। हालांकि जीत के बावजूद कांग्रेस भाजपा की प्लानिंग से डरी हुई है। कांग्रेस को डर है कि बीजेपी हारने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सकती है। इसलिए कांग्रेस ने सभी विजयी विधायकों से फोन रिकॉर्डिंग पर डालने का कहा है। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम को प्लान बी के तहत काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जीते हुए सभी विधायकों को राजस्थान शिफ्ट किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर के होटल शेरबाघ में ठहरने वाली हैं। वहीं पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल कांग्रेस के नए विधायकों से मुलाकात करेंगी। दरअसल, कांग्रेस को डर सता रहा है कि भाजपा उनके विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है। इसी से बचने के लिए कांग्रेस ने विजयी विधायकों को राजस्थान शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

जयराम ने स्वीकार की हार

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। ठाकुर ने कहा कि जनता का धन्यवाद और नई सरकार को भी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दूंगा। बता दें कि जयराम ठाकुर ने छठी बार सिराज सीट से 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़े - हिमाचल में मिली बढ़त से गदगद कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

फिर दोहराया गया इतिहास

हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने 39 सीट जीतकर हिमाचल के इतिहास को फिर से दोहराया है। जबकि भाजपा 26 सीट पर सिमटकर रह गई है। हालांकि कांग्रेस की असली परीक्षा अब शुरू होगी, जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यही वजह है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और सीएम भूपेश बघेल जल्द शिमला पहुंचने वाले हैं।

यह भी पढ़े - हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम समेत भाजपा-कांग्रेस के ये प्रत्याशी जीते, देखें पूरी लिस्ट