हमारे देश में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण प्रदान किया जाता है। महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) के जरिए महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर लाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को कई तरह की छूट प्रदान की जाती है।
इन पदों पर सिर्फ महिलाओं की नियुक्ति होती है (Sarkari Naukri)
कई सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए कुछ पद पहले से ही आरक्षित रहते हैं। इनमें महिला अभ्यर्थियों के अलावा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थी और विधवा महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। बता दें, इन पदों पर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं की ही नियुक्ति होती है। यह भी पढ़ें
SSC की नई भर्ती: जल्दी करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक
महिलाओं को मिलती है उम्र संबंधित छूट
वहीं कुछ सरकारी नौकरी में महिलाओं को नौकरी के समय अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। इसके लिए विभिन्न नौकरियों में अलग-अलग नियम हैं। नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें