शिक्षा

University Rankings 2025: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में IIT बॉम्बे और DU समेत कई कॉलेज का जलवा

QS World University Rankings 2025: भारत के 61% विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे ने भारत में प्रथम रैंक हासिल की है।

नई दिल्लीJun 05, 2024 / 05:54 pm

Shambhavi Shivani

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 (QS World University Rankings 2025) में भारत के 61% विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। आईआईटी बॉम्बे भारत में शीर्ष स्थान पर है। वहीं मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लगातार 13वीं बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना हुआ है। 

दुनिया के टॉप 5 संस्थान (University Ranking)

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), कैम्ब्रिज, संयुक्त राज्य अमेरिका

इंपीरियल कॉलेज लंदन, लंदन, यूनाइटेड किंगडम

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम

हार्वर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, संयुक्त राज्य अमेरिका
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम

यह भी पढ़ें

यूपीएससी ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इस बार दिल्ली ने भी अच्छा रैंक हासिल किया (University Rankings 2025)

इस रैंकिंग में भारत के आईआईटी बॉम्बे ने छलांग कर अच्छी पोजिशन हासिल की है। आईआईटी बॉम्बे पूरी दुनिया में 118वें स्थान पर आया है। बीते वर्ष इस संस्थान की पोजिशन 149वीं थी। यही नहीं दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी इस रैंकिंग में अच्छा स्थान हासिल किया है। डीयू 407 से 328 पर आ गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने 150वीं रैंक प्राप्त की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ने 211 वीं रैंक प्राप्त की है।

भारत के किन-किन विश्वविद्यालय ने दिया अच्छा परफॉर्मेंस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर ने 222 वीं रैंक हासिल की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ग्लोबली 227 वीं रैंक प्राप्त की है जबकि भारत में ये संस्थान 5 वें नंबर पर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपूर (IIT Kanpur) ने 263 वां स्थान हासिल किया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी 344 पायदान पर है, जबकि देश में 7 वें नंबर पर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की विश्व में 335 वें नंबर पर है और देश में आठवें स्थान पर है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / University Rankings 2025: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में IIT बॉम्बे और DU समेत कई कॉलेज का जलवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.