scriptRPSC RO EO Exam Cancelled : रद्द हुई आरओ/ईओ भर्ती परीक्षा, इस कारण से हुई परीक्षा कैंसिल, जानें कब हो सकती है एग्जाम | RPSC RO EO Exam Cancelled in rajasthan due to cheating in examination know new date of exam | Patrika News
शिक्षा

RPSC RO EO Exam Cancelled : रद्द हुई आरओ/ईओ भर्ती परीक्षा, इस कारण से हुई परीक्षा कैंसिल, जानें कब हो सकती है एग्जाम

RPSC RO EO Exam Cancelled : EO RO Exam cancel करने की जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। इस नोट में कहा गया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान…

जयपुरOct 25, 2024 / 06:26 pm

Anurag Animesh

RPSC RO EO Exam Cancelled
RPSC RO EO Exam Cancelled : RPSC परीक्षाओं के जुड़ी जरुरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 2022 रद्द कर दी गई है। RPSC ने नकल के कारण इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है। एक नोटिस जारी करते हुए इस परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी गई है। इस भर्ती परीक्षा को अब दोबारा आयोजित करवाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें:- Explainer : UK जाने में सरकार करेगी मदद, Young Professionals Scheme visa से करना होगा अप्लाई, होनी चाहिए ये योग्यताएं

RPSC RO EO Exam Cancelled : परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा


EO RO Exam cancel करने की जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। इस नोट में कहा गया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एंव गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी के कारण यह परीक्षा निरस्त की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन आगे फिर से आयोजित करवाया जाएगा। लेकिन अभी तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:- RPSC 2025 : राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, देखें पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

RPSC RO EO Exam Cancelled : 311 उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए थे


यह परीक्षा RO यानी राजस्व अधिकारी ग्रेड- II और EO अधिशाषी अधिकारी वर्ग- IV के 111 पदों के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 14 मई 2023 को ली गई थी। जिसमें गभग 2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। शुरुआत में 311 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया था।
यह खबर भी पढ़ें:- Bagless Day : स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अब बस्ते के बोझ से मिलेगी निजात, 10 दिन होगी बैग-फ्री पढ़ाई

RPSC RO EO Exam Cancelled : कई लोगों को गिरफ्तार किया गया


यह मामला तब उजागर हुआ जब दस्तावेज सत्यापन के दौरान ही कुछ गड़बड़ियां नजर आने लगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई उम्मीदवारों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद RPSC ने 2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 तक फिर से जांच की। बाद में ATS ने भी पाया कि परीक्षा के दौरान नकल कराई गई थी। इस मामले में FIR दर्ज करके कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News / Education News / RPSC RO EO Exam Cancelled : रद्द हुई आरओ/ईओ भर्ती परीक्षा, इस कारण से हुई परीक्षा कैंसिल, जानें कब हो सकती है एग्जाम

ट्रेंडिंग वीडियो