शिक्षा

Jail Prahari Answer Key 2025: कब तक जारी होगा राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे चेक

Jail Prahari Answer Key: परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आंसर-की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

2 min read
Apr 15, 2025
Jail Prahari Answer Key 2025

Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की आंसर की का बेसब्री से इंतजार है, जिसे जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जारी करेगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 803 पदों पर जेल प्रहरियों की नियुक्ति की जाएगी।

Jail Prahari Answer Key 2025: आंसर की और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आंसर-की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी, और विशेषज्ञों की राय के आधार पर अंतिम आंसर-की तैयार की जाएगी। इसी अंतिम आंसर-की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Jail Prahari Answer Key 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे आंसर-की


सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर "राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 आंसर की" के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

उसके बाद स्क्रीन पर आंसर-की खुलकर सामने आ जाएगा।

इसके बाद पीडीएफ फाइल को ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड कर लें।

Also Read
View All

अगली खबर