कार्यकारी परिषद की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को उनके अतिरिक्त कार्य के लिए अधिक मानदेय दिया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी सुबह 7:30 बजे से पहले रिपोर्ट करता है, शाम 7:30 बजे के बाद कार्य पूरा करता है, या अवकाश के दिन 5 घंटे से अधिक समय तक कार्य करता है, तो उसे अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।