अर्थव्‍यवस्‍था

मूडीज का भरोसा कायम, ग्रोथ रेट में चीन से आगे रहेगा भारत

मूडीज ने 2016-17 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट का 7.5 फीसदी पर बनाए रखा है। 

less than 1 minute read
Aug 19, 2016
Moodys
नई दिल्ली। मूडीज ने कहा है कि भारत की आर्थिक ग्रोथ धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहेगी। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की आर्थिक ग्रोथ पर भरोसा बनाए रखा है। मूडीज ने 2016-17 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट का 7.5 फीसदी पर बनाए रखा है। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंडिया की जीडीपी ग्रोथ मजबूत।

मूडीज ने जहां भारत की इकोनॉमी के स्थिर रहने की बात कही, वहीं चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ रे बढ़ा दी है। मूडीज का कहना है कि साल 2016 और 2017 के लिए चीन की ग्रोथ रेट 6.6 फीसदी और 6.3 फीसदी रह सकती है। इसके पहले मूडीज ने अनुमान जताया था कि चीन की ग्रोथ 2016 और 2017 में 6.3 और 6.1 रहेगी।

हालांकि अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव पूरे होने के बाद अगर पॉलिसी में बदलाव आता है तो वर्ल्ड इकोनॉमी आउटलुक में कुछ रिस्क बन सकता है। भारत में इन दिनों बिजनेस के माहौल में सुधार हुआ है। इसके पहले भी मूडीज ने कहा था कि बेहतर मानूसन के चलते महंगाई में आगे नरमी बनी रह सकती है। लेकिन, ग्लोबल इकोनॉमी में दिक्कतों का असर इंडिया के ट्रेड पर पड़ रहा है। यह इकोनॉमी की ग्रोथ के लिए एक बड़ा चैलेंज होगा।

इस बीच दुनिया के ज्यादातर इमर्जिंग मार्केट में इकोनॉमी स्थिर है। लेकिन अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। चुनाव के बाद अगर पॉलिसी में बदलाव आता है तो ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक पर दबाव देखा जा सकता है।
Published on:
19 Aug 2016 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर