scriptCG Election Result 2023: भूपेश बघेल जीते, सिंहदेव हारे | Patrika News
दुर्ग

CG Election Result 2023: भूपेश बघेल जीते, सिंहदेव हारे

Chhattisgarh Chunav Results Live Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए है। वहीं इस बार बीजेपी में छत्तीसगढ़ में वापसी करते हुए दिख रही है। इसी बीच पाटन विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आया है। जहां भूपेश बघेल ने 17767 वोटों से जीत हासिल की है।

दुर्गDec 03, 2023 / 05:36 pm

Khyati Parihar

Bhupesh Baghel won

CG Election Result 2023: भूपेश बघेल जीते, सिंहदेव हारे

Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए है। वहीं इस बार बीजेपी में छत्तीसगढ़ में वापसी करते हुए दिख रही है। इसी बीच पाटन विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आया है। जहां भूपेश बघेल ने 17767 वोटों से जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर कांग्रेस में जश्न का माहौल बना हुआ है। इधर खरसिया, खुज्जी, बीजापुर में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
बता दें कि यहां मुख्य रूप से काका-भतीजे के बीच कांटे की टक्कर रही। जहां कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल (काका ) ने बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल (भतीजा) को प्रचंड बहुमत से हराया है।

यह भी पढ़ें

CG Election Result 2023: रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय की बड़ी हार, 38 हजार वोटों से जीते मूणत

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Live Updates: आंकड़ों के अनुसार भाजपा 46 सीटों पर और कांग्रेस 33 पर है। वहीं अंबिकापुर सीट से डिप्टी टीएस सिंहदेव को 157 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि लोरमी से अरुण साव ने जीत हासिल की है। इधर रायगढ़ से ओपी चौधरी ने भी जबरदस्त बहुमत से जीत हासिल की है।

Hindi News/ Durg / CG Election Result 2023: भूपेश बघेल जीते, सिंहदेव हारे

ट्रेंडिंग वीडियो