
बनकोड़ा (डूंगरपुर). बनकोड़ा के रत्नागिरी तीर्थ पर जीणोद्धार के अन्तर्गत नौ टुक की पाँच शिलाओं पर बुधवार देर रात तोड़फोड़ की ग्ई। श्रद्धालु रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे तभी पहाड़ी की चोटी से पत्थर पत्थर फेंके गए। पत्थर फैके जाने की बात पता चलने पर श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। आदि पुण्यविमल जैन तीर्थ संस्थान के कोषाध्यक्ष जयेश भूपतावत एवं एवं सदस्य प्राणजीवन भूपतावत ने बताया कि विमल गच्छाधिपति आचार्य प्रद्युम्नविमल सुरीश्वर महाराज की निश्रा में जीणोद्धार कार्य के अन्तर्गत नौ टुक की शिला पूजन 18 जनवरी 2019 को की ग्ई थी । कार्तिक पूर्णिमा से गुरूदेव पुण्यलिमल महाराज के स्वर्गारोहण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पंचान्हिका महोत्सव आयोजित किया जा रहा है और इस बीच बुधवार रात्रि में तीर्थ पर धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत भक्ति संध्या का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक पहाड़ी की चोटी से पत्थर पत्थर फेंके गए। नवयुवकों ने आसपास असामाजिक तत्वों को ढूंढ़ने की कोशिश की पर कोई नही मिलाम बताते की जो नौ टुक की नौ शिलाओं का पूजन किया गया था जिसमें से पाँच में तोड़ -फोड़ की गई थी। शिला पूजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चांदी के सिक्के व अन्य चांदी की वस्तुएं अंदर रखी गई थी जो गायब थी।
ट्रस्ट मंड़ल द्वारा पूलिस चौकी सूचना दी गई जिस पर चौकी प्रभारी वल्लभराम पाटीदार मय जाप्ता रत्नागिरी तीर्थ पहुँच मौका मुआना किया । लोगों ने रात्रि गश्त की मांग की है ताकि महोत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
पंचान्हिका महोत्सव की धूम
बनकोड़ा कस्बे में स्थित "श्री मिनी शत्रुंजय महातीर्थ" के रूप में प्रसिद्ध रत्नागिरी तीर्थ पर बुधवार को दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वागड़देशोद्धारक पुण्य विमल गुरुदेव की स्वर्गारोहण स्वर्ण महोत्सव निमित्त पंचान्हिका महोत्सव की धूम जारी है। बनकोड़ा के चौहान मोहल्ले में श्रद्धालु महिलाओं ने साध्वी गुणसेनाश्री, मोक्षलताश्री, भव्यपूर्णाश्री, मुक्तिदर्शनाश्री, स्मितयशाश्री तथा वीरयशाश्री की अगवानी में पलक पावड़े बिछा दिए।
Updated on:
10 Nov 2022 11:24 am
Published on:
10 Nov 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
