2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

सम्मेदशिखर को पर्यटन क्षेत्र बनाने के विरोध में जैन समाज ने निकाली रैली

सरोदा . दशा हुमड दिगम्बर जैन समाज व श्वेतांबर जैन सरोदा के साथ रविवार को सरोदा गांव (डूंगरपुर) में सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र बचाओ रैली निकाली। साथ ही बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कुंथुनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर से रैली प्रारम्भ हुई जिसमे महिला, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए सरोदा थाना में ज्ञापन दिया।

Google source verification