29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम उम्र में बाल सफेद होने की वजह ज्यादा नमक भी

कम उम्र में बाल सफेद होने के कई कारण हमारी दिनचर्या में शामिल है। गलत दिनचर्या और खानपान से भी ऐसा होता है। आयुर्वेद की मानें तो शरीर में पित्त की मात्रा बढऩे से यह समस्या होती है। यही कारण है कि 14-15 वर्ष के बच्चों में भी यह समस्या हो रही है। कुछ मामलों में 4-5 वर्ष के बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं। सामान्य रूप से बालों के सफेद होने की प्रक्रिया 35-40 वर्ष के बाद से ही शुरू होने चाहिए। अगर इससे पहले ऐसा हो रहा है तो कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 29, 2023

white_hair.jpg

कम उम्र में बाल सफेद होने के कई कारण हमारी दिनचर्या में शामिल है। गलत दिनचर्या और खानपान से भी ऐसा होता है। आयुर्वेद की मानें तो शरीर में पित्त की मात्रा बढऩे से यह समस्या होती है। यही कारण है कि 14-15 वर्ष के बच्चों में भी यह समस्या हो रही है। कुछ मामलों में 4-5 वर्ष के बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं। सामान्य रूप से बालों के सफेद होने की प्रक्रिया 35-40 वर्ष के बाद से ही शुरू होने चाहिए। अगर इससे पहले ऐसा हो रहा है तो कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

छोटे बच्चों में जंक फूड बन रहा है कारण
छोटे बच्चों को जंक फूड, फास्ट फूड और सोडा ड्रिंक्स देना भी कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण हैं। इनमें केमिकल वाले प्रिजर्वेटिव्ज होते हैं। साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में नमक होता है। इस तरह इनसे शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ती है और बाल भी सफेद होने लगते हैं।

व्यवहार से पता कर सकते हैं
जो बच्चे अधिक गुस्सा करते हैं, चिड़चिड़े हैं। देर रात तक मोबाइल-टीवी देखते हैं, देरी से सोना और सुबह देरी से उठना और उनका वजन ज्यादा है। ऐसे बच्चों में आशंका रहती है।

रोज तेल न लगाना भी कारण
अन्य कारणों की बात करें तो बच्चों को रोज तेल न लगाना, सुबह की धूप से देरी, कम मात्रा में कैल्शियम उत्पाद लेना भी कारण है। मसाज न होने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन से भी बाल सफेद होने लगते हैं।

ऐसे लगाएं तेल: कम उम्र से ही बच्चों को रोजाना सिर में चार बूंद तेल लगाकर धूप में थोड़ी देर बैठाएं। इससे विटामिन डी मिलेगा और बार असमय सफेद नहीं होंगे, अन्य फायदे भी हैं।

ऐसे रखें दिनचर्या: समय से सोएं-जागें और हल्के व्यायाम करें। हैल्दी और सुपाच्य आहार लें। नमक कम मात्रा में खाएं। प्रोफेस्ड फूड और केमिकल वाली चीजें कम से कम खाएं।

आयुर्वेद में: आयुर्वेद के अनुसार बालों में नारियल के तेल लगाना सबसे अच्छा होगा। जिनके बाल सफेद हो रहे हैं, वे नीलीभृंगादि तेल भी लगा सकते हैं।

बाल सफेद हो जाएं तो क्या करें
आहार में अत्यधिक गर्म, मसालेदार, तैलीय, नमकीन और खट्टा, बासी, चाय, कॉफी कम मात्रा में लें। अगर कोई नशा करते हैं तो भी छोड़ दें। इससे भी बालों को नुकसान पहुंचता है।

खुद बनाकर लगाएं तेल
बाल सफेद हो रहे हैं तो खुद भी तेल बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक लीटर नारियल का तेल लें और उसमें 10-10 ग्राम की मात्रा में जपाकुशुम, निरगुंडी, जटामांसी और चायपत्ती रातभर भिगो दें। सुबह हल्का गर्म करें और छानकर रख लें। इस तेल को ही रोज रात में लगाएं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल