12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Celeb Fitness: दीपिका के परफेक्ट फिगर का राज वॉक और योगा

दीपिका अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए स्ट्रीक्ट वर्कआउट रूटीन और डाइट चार्ट फोलो करती है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Singhal

Aug 03, 2015

deepika3

deepika3

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के लाखों दीवाने हैं। 100 करोड़ क्लब की क्वीन कही जाने वाली दीपिका का परफेक्ट लुक उनकी पहचान है। दीपिका मॉडलिंग में आने से पहले एक स्पोर्ट्स पर्सन थी, वे भी अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह बैडमिंटन खेला करती थी और स्टेट लेवल बैडमिंटन प्लेयर थी। दीपिका अपनी फिटनेस के लिए सेलेब्रिटी ट्रेनर यासमीन कराचीवाला की मदद लेती है। आइए जानते हैं दीपिका के परफेक्ट फिगर का राज...



योगा: दीपिका को योगा बहुत पसंद है और वे रोज योगा करती है। वे नियमित तौर पर अलग-अलग आसन करती है, जिससे वे और भी ज्यादा फ्रेश, हैल्दी और यंग दिखती है। दीपिका रोज जिम नहीं जाती है। बिजी शैड्यूल के चलते उन्हें जिम जाने का मौका कम ही मिल पाता है। वे रोजाना स्ट्रेचिंग और हैंड फ्री एक्सरसाइज करती हैं।



वॉक और डांस: दीपिका को रनिंग पसंद नहीं है, इसलिए वे योगा करने के बाद रोजाना सुबह आधा घंटा वॉक करती है। इसके अलावा डांस भी उन्हें एक्टिव रखता है। अगर उन्हें कभी एक्सरसाइज करने का मूड नहीं होता है तो वे डांस करती है, इससे उनकी एक्सरसाइज अपने आप हो जाती है।



डाइट
ब्रेकफास्ट:
2 अंडे, लो फैट मिल्क या इडली, उपमा जैसा हल्का नाश्ता

लंच: 2 चपाती और सब्जी, नॉन वेज में वे ग्रिल्ड फिश लेती है, इससे वे एक्स्ट्रा फैट से दूर रहती है।

ईवनिंग स्नैक्स: बादाम और फिल्टर कॉफी

डिनर: चपाती, सब्जी, ग्रीन और फ्रेश सलाद। रात के वक्त वे नॉनवेज से परहेज करती है। दीपिका हर 2 घंटे में फ्रेश फ्रूट ज्यूस (अंगुर और आम) या नारियल पानी लेती हैं।


ये भी पढ़ें

image