scriptKarwa chauth 2018: करवा चौथ पर बन रहे 2 विशेष योग, इन 2 राशियों पर चंद्रमा की रहेगी विशेष कृपा | Patrika News
धर्म-कर्म

Karwa chauth 2018: करवा चौथ पर बन रहे 2 विशेष योग, इन 2 राशियों पर चंद्रमा की रहेगी विशेष कृपा

करवा चौथ पर बन रहे 2 विशेष योग, इन 2 राशियों पर चंद्रमा की रहेगी विशेष कृपा

Oct 26, 2018 / 12:42 pm

Tanvi

karwa chauth

करवा चौथ पर बन रहे 2 विशेष योग, इन 2 राशियों पर चंद्रमा की रहेगी विशेष कृपा

27 अक्टूबर, शविनार को करवा चौथ पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं 16 श्रंगार करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखने के बाद रात्रि में चांद देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की इस बार महिलाओं को व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होगा। क्योंकि इस बार करवा चौथ के दिन विशेष शुभ योग बन रहे हैं, जो की ज्योतिष गणना के अनुसार बहुत ही शुभ माने जाते हैं। सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग का बनना दुर्लभ संयोग हो जाता है। इन शुभ योगों में की गई पूजा और व्रत का फल ज्यादा मिलता है। पंडित जी बताते हैं की इसका असर राशियों पर भी पड़ता है और सभी 12 राशियों में से दो राशियों पर चंद्रमा अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे और उनके लिए यह दिन विशेष फलदायी भी रहेगा। आइए जानते हैं कौन सी 2 राशियों पर शुभ संयोगों का असर पड़ेगा….

तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए भी करवाचौथ पर ग्रहों का संयोग शुभ फलदायी है।

karwa chauth

तुला राशि:

पारिवारिक जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहेगी। मुमकिन है आज आप परिवार और दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बिताने और मौज मस्ती के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा है। इस राशि वाले व्यक्तियों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी आपके द्वारा किया गया आर्थिक निवेश फायदेमंद साबित होगा आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा आप अपने कार्यस्थल पर सही फैसले ले पाएंगे मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा से धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

 

karwa chauth

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर इस राशि के जातक अपने व्यापार को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए नई योजना तैयार करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। आपको बुजुर्गों का सबसे अधिक समर्थन मिलेगा। आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां थोड़े से बढेंगी। आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है लेकिन उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Karwa chauth 2018: करवा चौथ पर बन रहे 2 विशेष योग, इन 2 राशियों पर चंद्रमा की रहेगी विशेष कृपा

ट्रेंडिंग वीडियो