
देवास. देवास पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है जो खूबसूरत लड़कियों को टारगेट कर अपना शिकार बनाता था। आरोपी युवक सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत लड़कियों की फोटो निकालकर उनसे छेड़छाड़ कर युवतियों को ब्लैकमेल करता था। अब तक आरोपी के द्वारा 40 युवतियों को ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं वो कई युवतियों से पैसे भी ऐंठ चुका है। आरोपी युवक की सोशल मीडिया पर 25 फेक आईडी होने का पता भी पुलिस को चला है।
इंस्टाग्राम पर 25 फेक अकाउंट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक देवास जिले के बरोटा इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट और भादवि 384 एक्ट के तहत युवक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 25 फेक अकाउंट बना रखे थे जिनके जरिए वो युवतियों की तस्वीरों को आपत्तिजनक बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी युवक Dewas Hotic नाम से इंस्टाग्राम आईडी अकाउंट बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा था। अभी तक युवक के द्वारा 40 युवतियों को ब्लैकमेल करने की जानकारी मिली है। कई युवतियों से आरोपी ने पैसे भी ब्लैकमेल कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।
लड़कियों ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ाया आरोपी
आरोपी युवक लगातार लड़कियों की तस्वीरें सोशल मीडिया से निकालकर उनसे छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बना देता था और किसी दूसरी फोटो में किसी दूसरी युवती की जगह चेहरा लगाकर संबंधित युवती को ब्लैकमेल करता था। आरोपी युवक की हरकत के खिलाफ कुछ युवतियों ने स्थानीय विधायक गायत्री राजे से शिकायत की थी। जिसे लेकर विधायक गायत्री राजे ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए साइबर टीम की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विधायक गायत्री राजे ने पुलिस का धन्यवाद दिया है और साथ ही आरोपी की हरकत के खिलाफ आवाज उठाने वाली युवतियों की हिम्मत की भी तारीफ की है।
देखें वीडियो- पुलिस को देखकर चलते कूलर में छिप गया चोर
Published on:
01 Sept 2023 08:23 pm

बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
