scriptRajasthan Rain: राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही इस जिले में हुई झमाझम बारिश, JCB से करवानी पड़ी पानी की निकासी | With the arrival of monsoon in Rajasthan, this district received heavy rains, water was drained using JCB | Patrika News
दौसा

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही इस जिले में हुई झमाझम बारिश, JCB से करवानी पड़ी पानी की निकासी

राजस्थान के दौसा जिले के महुवा कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली।

दौसाJun 26, 2024 / 10:53 am

Santosh Trivedi

rain in rajasthan
दौसा। राजस्थान में मंगलवार को मानसून के आगमन के साथ दौसा जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जल संसाधन विभाग के अनुसार दौसा में 25 और महुवा में 26 एमएम बारिश दर्ज की गई।
दौसा मुख्यालय सहित जिले में कई जगह हुई बारिश से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों ने भी खरीफ की फसल की बुवाई शुरू कर दी। खाद-बीज बाजारों में किसानों का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी 25 जून को ही मानसून का आगमन हुआ था। इस बार भी ठीक उसी समय मेघ मेहरबान हो गए हैं।
जिला मुख्यालय पर सुबह से उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। करीब पौन घंटे झमाझम बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। ओवरब्रिज के नीचे, मंडी रोड, सुंदरदास मार्ग, राजा कॉलोनी, जयपुर बायपास सहित कई जगह निचले इलाकों में पानी भर गया।
वहीं बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आमजन को गर्मी से राहत मिली। क्रय-विक्रय सहकारी समिति मार्ग पर खाद-बीज की दुकानों पर बुवाई के लिए सामग्री खरीदने किसान पहुंचे। तिरपाल व छाता आदि की भी बिक्री शुरू हो गई। लालसोट में 4, सिकराय 5 व भांडारेज में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
महुवा कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। प्रशासन ने जेसीबी से पानी की निकासी कराई। नेशनल हाइवे पर भी पानी भर गया। जलभराव से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।

Hindi News/ Dausa / Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही इस जिले में हुई झमाझम बारिश, JCB से करवानी पड़ी पानी की निकासी

ट्रेंडिंग वीडियो