2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

राजस्थान में यहां मक्का के आकार के ओले गिरे, गेहूं की फसल खेतों में आड़ी गिरी

किसान मायूस: गेहूं की फसल खेतों में आड़ी गिरी, सरसों की कटी फसल भी भीगी  

Google source verification

लालसोट क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के पलटे मिजाज ने अन्नदाता के अरमानों पर पानी फेर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पलटे मौसम के रुख के बाद कई गांवों में मक्का आकार के ओले गिरे एवं तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। ओले व बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आड़ी गिर पड़ी। इन दिनों क्षेत्र में सरसों की कटाई भी जोर शोर से जारी है। कई गांवों में खेेतों में कटी हुई रखी सरसों की फसल भी भीग गई।


जानकारी केे अनुसार खटवा गांव में करीब तीन से चार मिनट तक मक्का आकार के ओले गिरे। खटवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामसिंह मीना एवं रामजीलाल शर्मा ने बताया कि बारिश व ओलों से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसाान हुआ है। इसके अलावा डिडवाना, रामगढ़ पचवारा, सोनड़, सलेमपुरा, डूंगरपुर,बिलौणा कलां, बगड़ी, श्रीमा, मुण्डिया, किराड़ी, देवली, श्रीरामपुरा, तलावगांव, होदायली, दौलतपुरा समेत कई गांवों में हवा के साथ हुई तेज बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।


डिडवाना निवासी नाथूलाल पटेल ने बताया कि पछेती गेहूं मेंं बारिश सेे फायदा है, लेकिन पकाव पर आई फसल आड़ी गिरनेे से नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बारिश के दौरान कोकरियां गांव में प्रहलाद स्वामी के खेत पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया।