scriptराजस्थान की इस हॉट सीट पर कौन होगा भाजपा उम्मीदवार, कांग्रेस घोषित कर चुकी है प्रत्याशी | Rajasthan Election: who will be bjp candidate from mahua assembly constituency | Patrika News
दौसा

राजस्थान की इस हॉट सीट पर कौन होगा भाजपा उम्मीदवार, कांग्रेस घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

Rajasthan Candidate List BJP Congress: राजस्थान के दौसा जिले के पांचों विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने भाजपा ने मात्र दो सीटों पर अपने पत्ते खोले हैं। सिर्फ लालसोट में दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। हॉट सीट महवा से भाजपा उम्मीदवार कौन होगा?

दौसाOct 24, 2023 / 03:56 pm

Santosh Trivedi

Congress_Bjp_Candidate_List_Rajasthan

कांग्रेस से दीपक और भाजपा से किरण सहित 16 प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

Rajasthan Candidate List BJP Congress: राजस्थान के दौसा जिले के पांचों विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने भाजपा ने मात्र दो सीटों पर अपने पत्ते खोले हैं। सिर्फ लालसोट में दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। दौसा, महुवा व सिकराय में भाजपा तो बांदीकुई में अभी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है। ऐसे में अभी जिले की पूरी राजनीतिक तस्वीर साफ नहीं हुई। हालांकि गत दिनों हुई प्रियंका गांधी की सभा में सीएम अशोक गहलोत ने जिले के पांचों विधायकों को फिर से जिताने की बात कहकर संकेत दिए थे कि सभी को फिर से टिकट दिए जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद दो सूची जारी हो चुकी और अभी बांदीकुई सीट का टिकट घोषित नहीं होना चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा में शेष तीन सीटों पर टिकटों को लेकर रस्साकशी चल रही है। पहली सूची में बांदीकुई सामान्य सीट पर पिछली बार बसपा से लड़े भागचंद टांकड़ा को शामिल कर टिकट दिया तो लालसोट की अनुसूचित जनजाति की रिजर्व सीट पर पिछली बार 8 हजार 534 वोट से हारने वाले रामबिलास मीना को फिर से मौका दिया गया। अब सिकराय (एससी) तथा दौसा व महुवा सामान्य सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार है।

वहीं बांदीकुई सामान्य सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करना है। लोगों की दिलचस्पी दौसा और महुवा सीट पर अधिक हैं, क्योंकि यहां टिकटों को लेकर काफी जद्दोजहद चल रही है। इस समय आमजन के बीच भाजपा व कांग्रेस के टिकटों की चर्चा है। चाहे चाय की थड़ी या फिर गांव की चौपाल जिधर देखो उधर बस चुनाव की चर्चा की गूंज सुनाई देती है। लोग बार-बार अपने मोबाइलों पर सोशल मीडिया व अखबारों व टीवी पर नजर रखकर पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में यहां निर्दलीय को कांग्रेस का टिकट देने पर फूटा गुस्सा, बगावत पर उतरे पार्टी के नेता

जहां जिले की जनता को पार्टी प्रत्याशियों के टिकटों की घोषणा का इंतजार है वहीं दावेदार भी अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में हैं और टिकट लेने की हर सम्भव जुगत में लगे हुए हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा में दौसा से एक पूर्व विधायक, सामाजिक नेता, पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित वर्तमान पदाधिकारी टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बाहर से भी प्रत्याशी उतारने की अटकले हैं।

यह भी पढ़ें

भाजपा में 24 सीटों पर सुलगी विरोध की आग, कांग्रेस में भी उठ रहा धुआं

वहीं सिकराय से पूर्व में चुनाव लड़ चुके तीन दावेदारों के अलावा एक-दो अन्य नेता कतार में हैं। महुवा से भाजपा में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना के परिवार के अलावा दो-तीन अन्य समर्थकों का भी नाम चर्चा में है। हर किसी को इस चर्चित सीट पर भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी। इसका इंतजार है। वहीं कांग्रेस और भाजपा में जिन प्रत्याशियों को टिकट मिल चुका है, वे देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर ढोक लगा रहे हैं, साथ ही सामाजिक लोगों से मुलाकातों का भी दौर चल रहा है।

Hindi News/ Dausa / राजस्थान की इस हॉट सीट पर कौन होगा भाजपा उम्मीदवार, कांग्रेस घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो