7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP के मधुर सुरों में ..आया मोचो दंतेश्वरी.. के गीत ने इवनिंग विद कलक्टर कार्यक्रम में बांधा समां

कलक्टर ने कहा कि एसपी साहब लोक संस्कृति से जुड़े गाने बहुत अच्छे से गाते हैं और इसमें विशेष रुचि रखते हैं। तब शिक्षकों ने गीत गाने का आग्रह किया।

2 min read
Google source verification
Meeting Hall

Evening Wid collector proggram in Dantewada

दंतेवाड़ा.लंच विद कलक्टर के बाद शनिवार से दंतेवाड़ा जिले में इवनिंग विद कलेक्टर के रूप में अभिनव नवाचार की शुरुआत हुई। माहौल राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान का था। उत्कृष्ट शिक्षकों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जा रहा था। इस स्कूल की छात्रा मुस्कान जैन ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान हासिल किया था।

शिक्षकों ने गीत गाने किया आग्रह
कलक्टर सौरभ कुमार ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश भर की मेरिट सूची में किसी विद्यार्थी का शामिल होना असाधारण उपलब्धि है। यह विद्यार्थी की भी उपलब्धि है और शिक्षक की भी। आपने इतना अच्छा रिजल्ट लाने की मेहनत की होगी, जिसका प्रतिफल आपको मिला है। इस मंच पर आपका सम्मान करते हुए हमें हार्दिक खुशी हो रही है। गीदम के शिक्षकों ने इवनिंग विद कलक्टर कार्यक्रम में गीत सुनाए और कलक्टर सौरभ कुमार से एक गीत सुनाने का आग्रह किया। कलक्टर ने कहा कि एसपी साहब लोक संस्कृति से जुड़े गाने बहुत अच्छे से गाते हैं और इसमें विशेष रुचि रखते हैं। तब शिक्षकों ने गीत गाने का आग्रह किया। वे आग्रह टाल नहीं पाए और आया मोचो दंतेश्वरी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एक हजार से अधिक छात्राएं पढ़ रही
गीदम कन्या हायर सेकेड्री स्कूल में एक हजार से ज्यादा बच्चियां पढ़ रही हैं। यहां यहां कला, वाणिज्य, कृषि और साइंस विषय उपलब्ध हैं। हर पखवाड़ा आयोजन होगा। कलक्टर अच्छे नतीजे देने वाले स्कूलों के शिक्षकों एवं परिजनों से पखवाड़े में एक दिन इवनिंग विद कलक्टर कार्यक्रम में मिलेंगे व उपलब्धियों के लिए सम्मान करेंगे।

शिक्षकों का योगदान बहुमूल्य
इवनिंग विद कलक्टर कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनत का सम्मान करना है। इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने आपने किस तरह की रणनीति बनाई, यह जानना है। बेहतर से उत्कृष्ट की ओर बने हम आपकी किस तरह से मदद कर सकते हैं। यह जानना है। शिक्षकों से चर्चा करते हुए एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि आपके समृद्ध अनुभवों का लाभ देकर आप देश में एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करने में मदद करेंगे जो अपने जमीनी संस्कारों के साथ आधुनिक तकनीकी समझ से भी दक्ष होगी।

साझा की स्मृतियां
कमलोचन कश्यप ने अपने शिक्षकों की स्मृतियां भी गीदम के शिक्षकों से साझा की। जिला पंचायत सीईओ डॉ गौरव सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं रखा गया है इसमें उनके परिजनों को भी शामिल किया गया है क्योंकि जब शिक्षक स्कूल में बच्चों को ज्ञान दे रहे होते हैं तब घर के दूसरे लोग महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं जब स्कूल के अच्छे नतीजे आते हैं तो इसमें भूमिका उन लोगों की भी होती है जिन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों पर कड़ी परिश्रम करने के लिए अतिरिक्त समय निकालने में मदद की।