scriptरेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को मारी टक्कर, दोनों के चालक घायल | तार्री में हुई दुर्घटना | Patrika News
बालोद

रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को मारी टक्कर, दोनों के चालक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में ग्राम तार्री में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बालोदJun 23, 2024 / 12:15 am

Chandra Kishor Deshmukh

राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में ग्राम तार्री में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Road accident राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में ग्राम तार्री में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में फंसी दोनों गाडिय़ों को क्रेन व जेसीबी के माध्यम से लगभग घंटों की मशक्त के बाद अलग कर यातायात बहाल किया गया।

तेज रफ्तार के कारण चालक हाइवा को नियंत्रित नहीं कर पाया

ट्रक क्रमांक सीजी 08 वाय 3531 में चावल भरा हुआ था, जो बालोद की ओर से गुरुर की ओर जा रहा था। हाइवा क्रमांक सीजी 24 टी 4575 पुरूर से बालोद की ओर रेत भरकर जा रहा था। ग्राम तार्री बस्ती में भी हाइवा की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक वाहन को संभल नहीं पाया और टक्कर हो गई। हाइवा चालक की पहचान हिरेंद्र साहू (25) नारागांव के रूप में हुई है, जो कन्नेवाड़ा की गाड़ी चला रहा था, उसके दोनों पैर टूट चुके हैं। ट्रक चालक की पहचान गिरधर (43) के रूप में हुई है।

मशक्कत के बाद ड्राइवरों को बाहर निकाला गया

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 6 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद हाइवा में भरी रेत सड़क पर बिखर गई। दोनों गाडिय़ों से बचाओ-बचाओ की चीख पुकार सुनाई देने लगी। दोनों चालक अपने वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे, तब ग्रामीणों ने पुलिस व 108 वाहन को सूचना दी। कोई राहत पहुंचती उसके पहले ही ग्रामीणों ने मिलकर सब्बल व जेसीबी के माध्यम से हाइवा में फंसे युवक को बाहर निकाला और आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाला। गुरुर पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े :

जुंगेरा के घरों में भरा पानी और तैरने लगे बर्तन, रतजगा करते रहे लोग

दो मोटरसाइकिल आपस में टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल

गुरुर. तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत होने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना पुरुर और भर्रीगांव के बीच मुख्य मार्ग की है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक चालक एक ही गांव फागुनदाह के हैं। दोनों बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत होने से फागुनदाह निवासी मिथलेश कुमार की मौत हो गई। जबकि त्रिभुवन निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी सही दिशा में धीमी गति से वाहन चला रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे त्रिभुवन निर्मलकर के वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी। मामले की पुरुर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :

छह साल में खरखरा जलाशय की दो फीट नहीं बढ़ सकी ऊंचाई, सिर्फ पाइपलाइन बिछाई

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

अर्जुंदा. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक रामचरण उर्फ रामू सिन्हा की घटना स्थल पर मौत हो गई। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। रामचरण पिता गंगा प्रसाद सिन्हा निवासी देवगहन से अपने ससुराल घीना जा रहा था। इस दौरान काफी बारिश हो रही थी। अर्जुंदा से महज 4 किमी दूरी पर ग्राम परसवानी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसे सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। अर्जुंदा थाना के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। 108 संजीवनी के माध्यम से अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेजा गया।

Hindi News/ Balod / रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने चावल से भरे ट्रक को मारी टक्कर, दोनों के चालक घायल

ट्रेंडिंग वीडियो