scriptZIM के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज, शुभमन गिल ने 24 साल बाद रचा इतिहास | Patrika News
क्रिकेट

ZIM के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज, शुभमन गिल ने 24 साल बाद रचा इतिहास

जिम्बाब्बे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 130 रनों की शानदार पारी खेली। गिल ने ये ऐतिहासिक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बहुत पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Aug 22, 2022 / 05:18 pm

Joshi Pankaj

ZIMvIND three player highest individual score india odi in zimbabwe

गिल ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। गिल की ये पारी बहुत ही शानदार रही क्योंकि कई रिकॉर्ड उन्होंने कायम कर दिए है। गिल ने 97 गेंदों में 130 रन बनाए। जिम्बाब्ले में किसी भी बल्लेबाज का वनडे में ये सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। अब आप सोचिए शतक भी बनाया और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ भी नहीं हो सकती है। कुछ ऐसा ही कारनामा शुभमन गिल ने इस बार किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ ये पारी खेलकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। आइए आपको बताते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन है।
1) शुभमन गिल

गिल ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 130 रन बनाए। उन्होंने 82 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 सिक्स लगाया। जिम्बाब्वे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में गिल पहले नंबर पर आ गए है। उन्होंन सचिन के खास रिकॉर्ड को 24 बाद तोड़ा है। गिल बहुत ही युवा खिलाड़ी हैं और उनके लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि करियर की है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1561675592243634176?ref_src=twsrc%5Etfw


2) सचिन तेंदुलकर


इस लिस्ट में तेंदुलकर अब दूसरे नंबर पर आ गए है। गिल से पहले ये रिकॉर्ड सचिन के पास था। सचिन ने साल 1998 में बुलावायो में नाबाद 127 रन की पारी खेली थी। सचिन का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी सचिन सबसे ऊपर है। उनके आंकड़े बहुत ही लाजवाब है। इस वजह से ही उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

https://youtu.be/Fp3AxmrqSDQ


3) अंबाती रायूडू


रायूडू का भी जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। साल 2015 में उन्होंने हरारे में नाबाद 124 रन पारी खेली थी। रायूडू का क्रिकेट करियर बहुत छोटा रहा लेकिन इस दौरान कई रिकॉर्ड उन्होंने बनाए। वनडे में खासतौर पर उनके आंकड़े टीम इंडिया के लिए हमेशा शानदार रहे। एक समय पर टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान रायूडू थे लेकिन राजनीति का वो शिकार हो गए थे।

यह भी पढ़ें

महिला फैन को देखकर तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आई शर्म

https://youtu.be/lUsHmRG2WlI

Hindi News/ Sports / Cricket News / ZIM के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज, शुभमन गिल ने 24 साल बाद रचा इतिहास

ट्रेंडिंग वीडियो