6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवराज सिंह बोले- शुभमन ने मुंबई को दिया प्‍लेऑफ का तोहफा तो रोहित शर्मा भी गिल को दें ये रिटर्न गिफ्ट

Yuvraj Singh on Shubman Gill Century : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शुभमन गिल की तूफानी शतकीय पारी के पूर्व दिग्‍गज किकेटर युवराज सिंह भी मुरीद हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम शुभमन गिल को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक कार दे।

2 min read
Google source verification
yuvraj-singh-praised-shubman-gill-for-amazing-century-said-mumbai-indians-should-gift-him-a-car.jpg

युवराज सिंह बोले- शुभमन ने मुंबई को दिया प्‍लेऑफ का तोहफा तो रोहित शर्मा भी गिल को दें ये रिटर्न गिफ्ट।

Yuvraj Singh on Shubman Gill Century : आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में गुजरात के शुभमन गिल ने विस्‍फोटक शतक लगाते हुए आरसीबी के जबड़े से मैच छीना है। उनकी पारी के सामने विराट कोहली की सेंचुरी भी फीकी पड़ गई है। अब हर किसी की जुबां पर सिर्फ शुभमन गिल के ही चर्चे हैं। आरसीबी के इस मैच में हारने के चलते ही मुंबई इंडियंस की टीम प्‍लेऑफ में पहुंच सकी है, अगर आरसीबी जीत जाती तो मुंबई प्‍लेऑफ से बाहर हो जाती। शुभमन की इस पारी के पूर्व दिग्‍गज किकेटर युवराज सिंह भी मुरीद हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम गिल को कार गिफ्ट करे।


दरअसल, आखिरी मुकाबले से पहले गुजरात, सीएसके और एलएसजी का प्‍लेऑफ में पहुंचना तय हो गया था। आखिरी मैच में चौथी टीम पर फैसला होना था। अगर आरसीबी गुजरात को हरा देती तो उसका चौथी टीम के रूप में पहुंचना तय था। ऐसे में मुंबई इंडियंस का पत्‍ता कट जाता। युवराज सिंह का कहना है कि जिस तरह से शुभमन गिल ने मुंबई को प्‍लेऑफ में पहुंचा का तोहफा दिया है। उसी तरह मुंबई इंडियंस को भी शुभमन गिल को कार गिफ्ट करनी चाहिए।

गिल बने लगातार दो शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

बता दें कि शुभमन गिल ने महज 52 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेलते हुए आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया है। इसके साथ ही शुभमन गिल आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन, जोस बटलर और विराट कोहली ही ऐसा कर सके हैं।

यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली हुए चोटिल

ऑरेंज कैप के सबसे बड़े दावेदार

शुभमन गिल ने इस सीजन में अभी तक 14 मैच की 14 पारियों में 56.67 के औसत और 152.46 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। फॉफ डुप्लेसी से वह केवल 50 रन पीछे हैं। हालांकि फॉफ का इस सीजन में सफर खत्‍म हो चुका है। ज‍बकि गिल को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। वह जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ऑरेंज कैप के सबसे बड़े दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें : BCCI ने किया टीम इंडिया की किट के नए स्‍पांसर का ऐलान, अब जर्सी पर दिखेगा ये लोगो