9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup के लिए इस दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया, जानें किसे मिला मौका और किसका कटा पत्‍ता

Team India Sqaud for Asia Cup 2023 : भारत के पूर्व दिग्‍गज सुनील जोशी ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। इस एशिया कप की टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। भारत की 17 सदस्यीय टीम से मध्‍यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का पत्‍ता काट दिया गया है।

2 min read
Google source verification
team-india.jpg

Asia Cup के लिए इस दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया, जानें किसे मिला मौका और किसका कटा पत्‍ता।

Team India Sqaud for Asia Cup 2023 : भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस एशिया कप की टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। भारत की 17 सदस्यीय टीम से मध्‍यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का पत्‍ता काट दिया गया है। बता दें कि आज ही एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने एशिया कप के लिए बेस्‍ट टीम इंडिया सुझाई है।


सुनील जोशी ने एशिया कप की टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ ईशान किशन को बतौर सलामी बल्‍लेबाज चुना है। वहीं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को मध्‍यक्रम के लिए तो केएल राहुल और संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी है। जबकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के रूप में चुना है।

कई चौंकाने वाले बदलाव

इस टीम में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया गया है तो ईशान किशन, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल को बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी चुना है। इसके साथ ही उन्‍होंने आर अश्विन को चुनकर हर किसी को चौंका दिया है, क्‍योंकि अश्विन ने आखिरी वनडे डेढ़ साल पहले खेला था। उन्‍होंने बतौर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को जगह दी है तो अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है।

यह भी पढ़ें : बुमराह ने टीम इंडिया में वापसी करते ही उड़ाया गर्दा, लगाई रेकॉर्ड की झड़ी


एशिया कप के लिए टीम इंडिया स्‍क्‍वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल/संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें : शिखर धवन की भविष्यवाणी, बोले- ये 5 खिलाड़ी इस बार वर्ल्‍ड कप में मचाएंगे धमाल