scriptSL vs SA: मेंडिस, असलंका और शनाका के ताबड़तोड़ अर्धशतकों के बावजूद हारा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से हराया | South Africa beat srilanka by 102 runs Kusal mendis, Dasun Shanaka and Charith Asalanka fifty | Patrika News
क्रिकेट

SL vs SA: मेंडिस, असलंका और शनाका के ताबड़तोड़ अर्धशतकों के बावजूद हारा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए। अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और रसी वान डर डुसेन ने शतक लगाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका और दासुन शनाका ने अर्धशतक लगाए।

Oct 07, 2023 / 11:24 pm

Siddharth Rai

south_africa_won.jpg

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुक़ाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिये गए 429 रनों के विशाल लक्ष्य को पाने के लिए श्रीलंका ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया। लेकिन वह उसे नहीं पा सका।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए। अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और रसी वान डर डुसेन ने शतक लगाए। मार्करम ने 54 गेंद पर 106 रन, डिकॉक ने 84 गेंदों में 100 रन और रसी वान डर डुसेन ने 110 गेंदों में 108 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो, कासुन राजिथा, दुनिथ वेलालगे और मथीशा पथिरा ने एक -एक विकेट झटके।

इसके जवाब में श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी। लेकिन वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए उनके सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 8 सिक्स और चार चौके की मदद से 76 रन बनाए। मेंडिस के अलावा कप्तान दासुन शनाका और चरिथ असलंका ने भी अर्धशतक लगाए।

चरिथ असलंका ने 65 गेंद पर चार सिक्स और 8 चौके की मदद से 79 और सनाका ने 62 गेंद पर तीन सिक्स और छह चौके की मदद से 68 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिरी में कसून रजिथा ने 31 गेंद पर 33 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन ने दो -दो विकेट झटके। वहीं लुंगी एनगिडी ने एक विकेट झटका।

Hindi News/ Sports / Cricket News / SL vs SA: मेंडिस, असलंका और शनाका के ताबड़तोड़ अर्धशतकों के बावजूद हारा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से हराया

ट्रेंडिंग वीडियो