2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी बीवियों संग करते हैं ऐसा गंदा सलूक, जब सानिया मिर्जा ने खोली पोल

Sania Mirza: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो गए हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है। जिसके बाद से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्‍हीं में से एक वीडियो में सानिया मिर्जा बता रही हैं कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स अपनी बीवियों संग कैसा सलूक करते हैं?

2 min read
Google source verification
sania_mirza_and_shoaib_malik.jpg

Sania Mirza: भारत की पूर्व टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अलग हो गए हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है। वहीं, सानिया मिर्जा ने भी तलाक की कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा सुर्खियों में हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्‍हीं में से एक वीडियो में सानिया मिर्जा बता रही हैं कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स अपनी बीवियों संग कैसा सलूक करते हैं?


शोएब मलिक के सना जावेद से तीसरी शादी रचाने के साथ ही शोएब और सानिया के कई पुराने वीडियो भी फिर से वायरल होने लगे हैं, जिनमें दोनों अपनी शादी पर बात करते नजर आ रहे हैं। सानिया-शोएब के द मिर्जा-मलिक शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सानिया बता रहीं है कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स अपनी बीवियों संग कैसा बर्ताव करते हैं।

'पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स की सबसे बड़ी हॉबी बीवियों का मजाक उड़ाना'

वीडियो में शोएब मलिक कहते दिख रहे हैं हमारा ये है कि हम पैदा होते हैं और हमें प्‍यार मिलता है उसके बाद डांट का सिलसिला शुरू होता है। पहले पेरेंट्स से और फिर बीवियों से। शोएब मलिक बोल ही रहे होते हैं कि सानिया उन्‍हें बीच में रोकते हुए कहती हैं कि पाकिस्‍तानी खिलाड़ी सिर्फ बीवियों का मजाक बनाते हैं। मैं इस शो में सभी को बताना चाहूंगी कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स की सबसे बड़ी हॉबी बीवियों का मजाक उड़ाना है।

यह भी पढ़ें : आखिरी टी20 जीतकर पाकिस्तान ने बचाई इज्जत, न्यूजीलैंड का 4-1 से सीरीज पर कब्जा

शोएब मलिक हो रहे ट्रोल

सानिया मिर्जा ने बातों ही बातों में ये बता दिया था कि आखिर पाकिस्‍तानी अपनी पत्नियों से कैसा व्‍यवहार करते हैं? इस वीडियो को लेकर भी फैंस शोएब मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :सानिया मिर्जा ने आखिर क्यों तोड़ा शोएब मलिक से रिश्ता? अब सामने आई ये बड़ी रिपोर्ट

Story Loader