2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषभ पंत के परिवार में हुई नए सदस्‍य की एंट्री, खुद सगाई की फोटो शेयर कर दी ये गुड न्यूज

ऋषभ पंत कार हादसे के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल में वह दुबई से न्‍यू ईयर मनाकर स्‍वदेश लौटे हैं। दुबई से लौटने के बाद अब उन्‍होंने सगाई की फोटो शेयर करते हुए गुड न्यूज दी है कि उनके परिवार में नए सदस्‍य की एंट्री हुई है।

2 min read
Google source verification
rishabh_pant_family.jpg

भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल में वह दुबई से न्‍यू ईयर मनाकर स्‍वदेश लौटे हैं। दुबई से लौटने के बाद अब उन्‍होंने सगाई की फोटो शेयर करते हुए गुड न्यूज दी है कि उनके परिवार में नए सदस्‍य की एंट्री हुई है। ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी बहन साक्षी पंत ने अपने बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी से सगाई कर ली है। ऋषभ पंत ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उन्‍हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी बहन के इस फैसले से बेहद खुश हैं।


ऋषभ पंत ने अपनी बहन की सगाई की तस्‍वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटो में उनकी बहन साक्षी पंत और जीजा अंकित चौधरी के साथ मां बेहद खुश दिख रही हैं। पंत ने 3 फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में रेड कलर के तीन हार्ट इमोजी के साथ लिखा है कि मुबारकबाद सिस।

5 जनवरी को की सगाई

बता दें कि ऋषभ पंत ने अपनी बहन के सगाई समारोह में ब्लैक कलर के कोट-पैंट पहने हुए हैं। वहीं उनकी बहन साक्षी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि पंत के जीजा अंकित चौधरी ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। यहां यह भी बता दें कि साक्षी पंत और अंकित चौधरी ने 5 जनवरी 2024 को ही सगाई की है।

यह भी पढ़ें : आज हो सकता है भारत की टी20 टीम का ऐलान, रोहित-विराट की होगी वापसी!


साक्षी पंत ने भी किया पोस्‍ट

पंत के साथ ही उनकी बहन साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगेतर अंकित चौधरी के साथ कई फोटो शेयर की है। इन फोटो में ये न्‍यू कपल काफी खुश नजर आ रहा है। साक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमारी लव स्टोरी का एक नया अध्‍याय यहां है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ एंगेज्ड और अंगूठी वाला इमोजी भी पोस्‍ट किया है।

यह भी पढ़ें : धोनी के हुक्का पीने के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, आपने देखा क्या

Story Loader