2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs SL: एकतरफा मुक़ाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, निसांका और समरविक्रमा ने जड़े अर्धशतक

ENG vs SL: पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 25.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

2 min read
Google source verification
england_loist.png

England vs Sri Lanka, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी और कुल मिला के चौथी हार है। इसी के साथ इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त हो गया है और वह सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 157 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसे श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा के अर्धशतकों की मदद से 25.4 ओवर में हासिल कर लिया। निसांका ने 83 गेंद पर दो सिक्स और सात चौके की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। वहीं समरविक्रमा ने 54 गेंद पर एक सिक्स और सात चौके की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा कुसल परेरा ने पांच गेंद पर चार और कप्तान कुसल मेंडिस ने 12 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट डेविड विली ने लिए। इससे पहले अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज और लहीरु कुमारा की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। स्टोक्स ने 76 गेंद पर छह चौके की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा डेविड मलान ने 25 गेंद पर 28 रन, जो रूट ने 10 गेंद पर तीन रन, जॉनी बेयरस्टो ने 31 गेंद पर 30 रन, कप्तान जोस बटलर ने छह गेंद पर आठ रन, लियाम लिविंगस्टोन ने छह गेंद पर एक रन, मोईन अली ने 15 गेंद पर 15 रन, डेविड विली ने 17 गेंद पर नाबाद 14 रन, आदिल राशिद ने 7 गेंद पर 2 रन और मार्क वुड ने 6 गेंद पर 5 रन बनाए। क्रिस वोक्स डक पर आउट हुए।

श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 5 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट, लाहिरू कुमारा ने 7 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट, कासुन राजिथा ने 7 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और महीश थीक्षाना ने 8.2 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।

Story Loader