इस लिस्ट में अब सबसे पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या गए है। टी-20 में अभी तक डेथ ओवर्स में वो 34 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। पांड्या इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं तो ये आंकड़ा और भी आगे जाएगा। वैसे अभी तक टीम इंडिया के लिए 67 टी-20 में पांड्या 46 सिक्स लगा चुके हैं। उनके नाम 57 चौके भी दर्ज हैं।
2) महेंद्र सिंह धोनी
लिस्ट में दूसरा नाम धोनी का है। धोनी भी डेथ ओवर्स में 34 सिक्स लगा चुके हैं। कुछ साल पहले धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कई साल तक धोनी ने टीम इंडिया के लिए एक फिनिशर का रोल अदा किया। धोनी 98 टी-20 मैच में 52 सिक्स टीम इंडिया के लिए लगा चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 116 चौके भी दर्ज हैं। धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन कहा जाता है।
Asia Cup 2022: T-20 में विराट कोहली ने पूरे किए 100 इंटरनेशनल मुकाबले
3) युवराज सिंह युवराज सिंह भी टी-20 के खतरनाक बल्लेबाज रह चुके हैं। अपने दम पर उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है। डेथ ओवर्स में युवराज भी टीम इंडिया के लिए 31 सिक्स लगा चुके हैं। युवराज ने टीम इंडिया के लिए 58 टी-20 मैच खेले हैं और 74 सिक्स लगाए है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 77 चौके भी जड़े हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट हमेशा 136.38 का रहा।