scriptनए हेयर स्टाइल से परेशान हुए धोनी, फैंस की मांग को पूरी करने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत | Mahendra Singh Dhoni Get Ready With Long Hair in More Then 1 Hour Reveal Mahi In A Event | Patrika News
क्रिकेट

नए हेयर स्टाइल से परेशान हुए धोनी, फैंस की मांग को पूरी करने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत

धोनी ने एक इवेंट में खुलासा किया कि लंबे बाल मेंटेन करके रखना वाकई बहुत मुश्किल है, पहले मुझे किसी एड फिल्म के शूट पर तैयार होने में सिर्फ 20 मिनट लगते थे, लेकिन अब 1 घंटे से भी ज्यादा का समय मुझे लग जाता है।

Dec 28, 2023 / 03:48 pm

Siddharth Rai

dhoni_ms.png

MS Dhoni Long hair Style: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर पहले की तरह अपने बाल लंबे किए हैं। फैंस को धोनी का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है और यह उन्हें ‘रेट्रो माही’ की याद दिला रहा है। धोनी ने बड़े बालों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था उसी तरह माही अपने बाल फिर से बढ़ा रहे हैं और ये सबकुछ उन्होंने अपने फैंस के लिए किया है। लेकिन वे अपनी इस नई हेयर स्टाइल से खुश नहीं हैं।

धोनी ने एक इवेंट में खुलासा किया कि लंबे बाल मेंटेन करके रखना वाकई बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘पहले जब मैं एड फिल्म शूट के लिए जाता था, तो मैं आमतौर पर 20 मिनट के बाल और मेकअप में तैयार हो जाता था। अब इसमें एक घंटा, पांच मिनट या एक घंटा, 10 मिनट लगते हैं। यह थोड़ा बोरिंग है, बस उस कुर्सी पर बैठकर इंतजार कर रहा होता हूं, लेकिन मेरे सभी फैंस ने हेयर स्टाइल की सराहना की है। इसलिए, मैं इसे कुछ समय तक रखने की कोशिश करूंगा।’

जैसे ही धोनी ने यह कहा, फैंस ने ताली बजाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन इसे बनाए रखना काफी मुश्किल काम है। मैं इसे रखने की कोशिश करूंगा, लेकिन शायद एक दिन अचानक से मैं बाल काटने का फैसला कर सकता हूं।

बता दें कि एमएस धोनी अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछला सीजन अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर फिर से खेलते हुए देखना चाहेंगे। धोनी भी आगामी संस्करण को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

Hindi News/ Sports / Cricket News / नए हेयर स्टाइल से परेशान हुए धोनी, फैंस की मांग को पूरी करने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत

ट्रेंडिंग वीडियो