बिग बैश लीग में लंबाई ही नहीं, ऊंचाई के हिसाब से भी मिल रहे छक्के, देखें वीडियो
बिग बैश लीग के मैचों के दौरान अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच में इसी तरह का नजार देखने को मिला। बारिश के चलते डॉकलैंड्स स्टेडियम की पूरी छत को ढक दिया गया था। आपने अभी तक लंबाई में छक्के देखे थे, लेकिन यहां ऊंचाई देखकर छक्के दिए गए। मैच के दौरान क्लार्क और ब्यू बेबस्टर ने ऐसे शॉट लगाए कि गेंद स्टेडियम की छत से टकराई। गेंद के रूफ से टकराते ही मैदानी अंपायर ने छक्के का इशारा किया। नियमानुसार गेंद बंद स्टेडियम की छत पर लगने पर सिक्स दिया जाता है।