
जाने कौन हैं ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय पत्नी विनी, पहली मुलाकात में हुआ प्यार फिर दो बार की शादी।
Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक दोहरा शतक लगाते हुए अफगानिस्तान के जबड़े से अकेले अपने दम पर मैच जिताया है। इसके बाद से मैक्सवेल सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट की दुनिया का हर दिग्गज खुलकर मैक्सवेल की तारीफ कर रहा है। मैक्सवेल की इस शानदार पारी पर उनकी पत्नी विनी ने भी जमकर प्यार लुटाया है। विनी का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि मैक्सवेल की पत्नी भारतीय मूल की हैं और मैक्सवेल के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस मौके पर हम आज आपको बताते हैं कि मैक्सवेल और विनी की लव स्टोरी के बारे में।
ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का पूरा नाम विनी रमन है, जो कि भारत के तमिलनाडु से संबंध रखती हैं। विनी ऑस्ट्रेलिया में ही जन्मीं और वहीं पली बढ़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से ही मेडिकल की पढ़ाई की और बतौर फार्मासिस्ट काम किया। विनी रमन ने सोशल मीडिया में एक बार अपनी और मैक्सवेल की पहली मुलाकात का जिक्र किया था।
मैक्सी पहली मुलाकात में हार बैठे थे दिल
विनी ने बताया कि उनकी मैक्सवेल से मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान 2013 में हुई थी। विनी ने बतया कि मैक्स उन्हें पहली बार में ही दिल दे बैठे थे और मैक्सवेल ने ही प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया और 2017 में पहली बार विनी ने मैक्सवेल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर की थी।
यह भी पढ़ें : मैक्सवेल के दोहरे शतक पर सचिन तेंदुलकर ने कहा- ये मेरे जीवन की बेस्ट वनडे इनिंग
क्रिश्चियन के साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से भी रचाई शादी
मैक्सवेल और विनी की सगाई 2020 में हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें दो साल तक शादी के लिए इंतजार करना पड़ा। मार्च 2022 में मैक्सवेल और विनी की शादी हुई। विनी भारतीय संस्कृति को बहुत मानती हैं। इसलिए दोनों क्रिश्चियन के साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी। विनी की गोदभराई की रस्म भी भारतीय संस्कृति के आधार पर हुई थी। इसी साल विनी ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें : मैक्सवेल के सिर अब 'माता आएगी', वीरेंद्र सहवाग ने पहले ही की थी ये भविष्यवाणी
Published on:
08 Nov 2023 01:26 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
