
Chandrayaan 3 landing: 40 दिन में करीब 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी इसका जश्न मानते हुए बधाई दी है। चंद्रयान मिशन की सफलता पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इसरो बधाई दी है।
रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, पहला देश जो साउथ पोल पर अपने लूनर को भेजने में कामयाबी हासिल की है। हमसब के लिए यह गर्व का पल है। इसरो के इस प्रयास के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। रोहित शर्मा के अलावा पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी चंद्रयान की इस सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमने कर दिखाया, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग। इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस मिशन के लिए खुद को झोंक दिया था।'
वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लिखा, 'इतिहास रच दिया गया। मिशन सफल रहा, सबको बधाई।' इसके अलावा विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'चंद्रयान-3 के टीम के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद।' वहीं गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, वेलडन इंडिया। रविचंद्रन अश्विन ने लिखा,'इतिहास बन गया। इसरो को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद। '
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसरो ने भारत का सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व किया है। विनम्र, मेहनती महिलाएं और पुरुष, एक साथ आ रहे हैं, चुनौतियों पर काबू पा रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा फहरा रहे हैं। भारत को चंद्रयान-2 टीम का जश्न मनाना चाहिए और बधाई देनी चाहिए, जिसका नेतृत्व श्री के सिवन ने किया, साथ ही श्री एस सोमनाथ की #चंद्रयान3 टीम को भी। हर हार्ड लैंडिंग में ऐसे सबक होते हैं जो हमें सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ले जाते हैं - चंद्रमा पर, और जीवन में।'
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा, 'हमने इतिहास रच दिया। हम सभी को खुशी देने के लिए इसरो को बधाई। यह वाकई में ऐतिहासिक क्षण है। भारत माता की जय।
Published on:
23 Aug 2023 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
