
Australia vs Bangladesh, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैचों का 43वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के निर्णय से अंक तालिका में कोई अंतर नहीं आने वाला। ऐसे में यह मुक़ाबला महज एक औपचारिकता है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस मैच में आराम दिया गया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह शॉन एबॉट और स्टीव स्मिथ की टीम में वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश को मजबूरन अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है। टीम के नियमित कप्तान शकीब अल हसन चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नसुम अहमद को मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, लिटन दास, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
Updated on:
11 Nov 2023 10:44 am
Published on:
11 Nov 2023 10:12 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
