scriptRamleela: राम ने कुम्भकर्ण, लक्ष्मण ने मेघनाथ का किया वध | Ramleela: Ram killed Kumbhakarna, Laxman killed Meghnath | Patrika News
छिंदवाड़ा

Ramleela: राम ने कुम्भकर्ण, लक्ष्मण ने मेघनाथ का किया वध

Ramleela: छोटी बाजार में चल रही ऐतिहासिक रामलीला का 13वां दिन

छिंदवाड़ाOct 08, 2019 / 11:45 am

prabha shankar

Chhindwara

Chhindwara

छिंदवाड़ा/ शहर के छोटी बाजार में चल रही रामलीला के 13वें दिन कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ वध का मंचन किया गया। रावण को जैसे ही पता लगता है कि छोटे तपस्वी लक्ष्मण की मूर्छा जागृत हो गई है तो वह कुम्भकर्ण के महल जाता है और उसे छह मास की निद्रा से जगाता है। जगाने के बाद कुम्भकर्ण को युद्ध क्षेत्र में जाने के लिए कहता है। कुम्भकर्ण घनघोर गर्जना करते हुए रणक्षेत्र में जाता है और वानर सेना के साथ युद्ध करता है। इसके बाद वह अंगद, सुग्रीव, जामवंत सभी से लड़ता है। बाद में भगवान श्रीराम रणक्षेत्र में आते हैं। कुम्भकर्ण राम का संवाद होता है इसके बाद भगवान श्रीराम के हाथों कुम्भकर्ण का वध किया जाता है। रावण को जब अपने भाई के युद्ध में मारे जाने की खबर मिलती है तो वह अति क्रोधित व व्याकुल हो उठता है। रावण मेघनाथ को युद्ध में जाने के लिए कहता है।
यह जानकारी भगवान श्रीराम को लगती है तो वे स्वयं युद्ध में जाने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन लक्ष्मण कहते हैं कि मैं जाना चाहता हूं और लक्ष्मण भगवान श्रीराम से आज्ञा लेकर रण क्षेत्र में जाते हैं। मेघनाथ सारी वानर सेना से युद्ध करता है। बाद में लक्ष्मण रण क्षेत्र में आते हैं। दोनों के बीच संवाद होता है और उसके बाद घनघोर युद्ध होता है। अंत में लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध किया जाता है।

Hindi News / Chhindwara / Ramleela: राम ने कुम्भकर्ण, लक्ष्मण ने मेघनाथ का किया वध

ट्रेंडिंग वीडियो