scriptTerror Alert राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच | Terror Alert vehicle check on high on state boarder | Patrika News
चेन्नई

Terror Alert राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच

– आइबी (IB) का अलर्ट(Alert), राज्य में ६ आतंकी (Terrorist)!
– राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच

चेन्नईAug 24, 2019 / 08:03 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

Terror Alert राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच

Terror Alert राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच

चेन्नई. खुफिया ब्यूरो (IB) के राज्य में ६ आतंकियों के घुसपैठ के अलर्ट के बाद शनिवार को राज्य की सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच हुई। राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की जांच को बढ़ाया गया है।
तमिलनाडु की सीमा केरल, कर्नाटक व आंध्रप्रदेश से जुड़ी है। सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है।
कृष्णगिरि जिला पुलिस ने पूरे जिले में वाहनों की आवाजाही की जांच की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंध्रप्रदेश व कर्नाटक से आने वाली गाडिय़ों को जांच के बाद ही तमिलनाडु में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रार्थना व पूजा स्थलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीमों को तैनात किया गया है। जनता से भी संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं के बारे में सूचना मांगी गई है।
धर्मपुरी जिले में भी सुरक्षा को लेकर इसी तरह के उपाय किए गए थे। जिले में भी पुलिस गश्त बढ़ाने केे अलावा वाहनों की जांच चरम पर रही।

Home / Chennai / Terror Alert राज्य की सीमाओं पर वाहन जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो