1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

जब घर लौटी मजदूर की बेटी, वर्दी में देख मां-बाप की आंखें हुई नम, देखें वीडियो

Success Story of Laborers Daughter : गरीबी में जी रहे माता-पिता की बेटी जब वर्दी पहनकर घर लौटी तो उनकी आंखें नम हो गई।

Google source verification

Success Story of Laborers Daughter : बुरहानपुर में गरीबी में जी रहे माता-पिता की बेटी जब वर्दी पहनकर घर लौटी तो उनकी आंखें नम हो गई। गरीब किसान की बेटी ने कड़ी मेहनत कर पहले ही अटैम्प्ट में वन विभाग में वन आरक्षक का पद हासिल कर लिया। बेटी जब गांव में वन आरक्षक की वर्दी पहन आई तो लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव ने रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी भी की। शाहपुर तहसील के ग्राम बंभाड़ा की बेटी ने वन आरक्षक बनकर माता-पिता का मान बढ़ा दिया है।

चंद्रकांत तायड़े एवं प्रमिला तायड़े की बेटी जयश्री तायड़े(Success Story) के वन विभाग में चयन होने के बाद ग्राम में सम्मान रैली निकाली गई। जयश्री के माता-पिता खेतों में मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। जयश्री ने खुद खेतों में मजदूरी कर अपने पढ़ाई का खर्चा उठाया।