scriptयहां मनाई जाती है लट्ठमार होली, महिलाएं बरसाती हैं पुरुषों पर डंडे, जानें अनोखी मान्यता | Lathmar Holi celebrate in burhanpur district mp women shower sticks on men know unique belief | Patrika News
बुरहानपुर

यहां मनाई जाती है लट्ठमार होली, महिलाएं बरसाती हैं पुरुषों पर डंडे, जानें अनोखी मान्यता

यहां की महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाकर होली का ये पर्व अनोखे ढंग से मनाती हैं।

बुरहानपुरMar 17, 2024 / 12:59 pm

Faiz

रंगों के त्यौहार होली को अबतक आपने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में होली पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां की महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाकर होली का ये पर्व अनोखे ढंग से मनाती हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में होली पर्व को अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां महिलाएं होली पर्व लठ मारकर पुरुषों के साथ मनाती है। यहां लट्‌ठमार की विशेष परंपरा है। यही कारण है कि यहां के युवाओं में होली विशेष इंतजार रहता है। इससे जुड़े कार्यक्रम होली की शाम को होता है। शहर के श्री गोकुल चंद्रमा मंदिर की बात करें तो बीते 35 वर्षों से लट्‌ठमार होली मनाई जाती आ रही है।


इस संबंध में मंदिर के प्रमुख हरी कृष्ण मुखिया ने कहा कि इतवारा क्षेत्र स्थित श्री गोकुल चंद्रमा मंदिर में बरसाना की तर्ज पर होली पर्व मनाते हैं। यहां महिलाएं पुरुषों को लठ मारकर होली मनाती हैं। इस होली पर्व का बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इंतजार रहता है। मंदिर में 40 दिन का होली उत्सव मनाया जाता है। बसंत पंचमी से होली के दिन तक यह उत्सव मनाया जाता है। प्रमुख रूप से 5 दिन के उत्सव होते हैं, जिसमें एक दिन लठमार होली खेली जाती है। इस बार 24 मार्च की शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच लठमार होली का आयोजन होगा।

 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की इस मिठाई के बिना भारत में यहां अधूरी है होली, इसके स्वाद के दीवाने हैं लोग


महिलाओं के हाथों में रहते हैं लठ

lathmar holi 2024

अभी तक आपने होली रंग गुलाल लगाकर बनाते हुए देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महिलाएं हाथों में लठ लेकर पुरुषों पर लठ चलाकर होली का पर्व मानती है। मंदिर में पिछले 35 वर्षों से इस तरह से लठमार होली मनाई जा रही है। इस होली के पर्व में जिले के साथ आसपास के जिले के लोग भी शामिल होते हैं।

Hindi News/ Burhanpur / यहां मनाई जाती है लट्ठमार होली, महिलाएं बरसाती हैं पुरुषों पर डंडे, जानें अनोखी मान्यता

ट्रेंडिंग वीडियो