
Embezzlement in Nepanagar Nagarik Sahakari Bank of Burhanpur
Burhanpur bank news- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित एक बैंक से करोड़ों की ठगी की गई। बैंक के 18 एकाउंट की जांच से यह खुलासा हुआ। बुरहानपुर पुलिस ने जांच के बाद बताया कि यहां अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग सक्रिय है जोकि युवकों को फंसा रहा है। यहां के बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड गैंग इसका उपयोग कर रही है। इन बैंक खातों से राजस्थान के साइबर ठग अपना काला कारोबार चला रहे थे। बुरहानपुर पुलिस इस साइबर फ्रॉड गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। यहां के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के ही ऐसे 24 एकाउंट निकले। मामले में बैंक अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के बैंक एकाउंट का साइबर ठग उपयोग कर रहे थे। बुरहानपुर पुलिस ने बताया कि 30 बैंक अकाउंट से करोड़ों का लेनदेन होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने 30 में से 18 बैंक एकाउंट की डिटेल निकाली तो ठगों के काले कारोबार का खुलासा हो गया।
बुरहानपुर पुलिस के मुताबिक यहां के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के ही ऐसे 24 एकाउंट निकले। मामले में बैंक अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस की जांच में बुरहानपुर में साइबर ठग गिरोह का खुलासा हुआ जिसके बाद एक महिला सहित दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौकरी दिलाने का लालच देकर युवाओं के बैंक एकाउंट खोले जा रहे थे। म्यूल एकांउट से राजस्थान के बदमाश साइबर ठगी में इनका उपयोग कर रहे थे।
बुरहानपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरु की थी। 30 में से 18 बैंक एकाउंट की डिटेल निकाली तो 16 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला।
Updated on:
11 Apr 2025 04:45 pm
Published on:
11 Apr 2025 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
