16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत

कोटा दौसा मेगा हाइवे पर गुरुवार देर शाम लबान कस्बे से भारत माला सड़क के नाले के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई और इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 23, 2023

कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत
लबान. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर गुरुवार देर शाम लबान कस्बे से भारत माला सड़क के नाले के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई और इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची देईखेड़ा थाने की पुलिस ने मृतकों के शव को देईखेड़ा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की जांच व मृतकों की शिनाख्त में जुटे हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र ने बताया कि मौके पर क्षतिग्रस्त कार में कोई नहीं मिला। कार को जब्त कर जेसीबी की सहायता से देईखेड़ा थाने पहुंचाया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

नकली नोट बनाने के आरोपी को भेजा जेल
हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम स्वरूपगढ़ में हिण्डोली पुलिस ने मंगलवार देर रात को एक घर पर दबिश देकर वहां पर नकली नोट बना रहे उपकरण को जब्त कर नकली नोट सहित एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे गुरुवार को बूंदी न्यायालय में पेश किया। जहां पर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के आदेश दिया।

दबलाना थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात 2 बजे मय जाब्ता ग्राम स्वरूपगढ़ पहुंचा। जहां पर एक कमरे में दबिश दी,वहां पर एक युवक उमरथूना निवासी विजेन्द्र पुत्र श्योजीलाल को नकली नोट व नकली नोट छापने के उपकरण के साथ दो सौ के छह नोट नकली व एक नोट असली नोटों को जब्त कर आरोपी विजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया था।