14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को किया उद्बोधन-video

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास और राजस्थान के बूंदी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को उद्बोधन किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 16, 2024

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को किया उद्बोधन-video
बूंदी. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उदï्घाटन एवं शिलान्यास और राजस्थान के बूंदी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को उद्बोधन किया।

बूंदी जिले में भी प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से तीनों विधानसभाओं के लाभार्थियों व आमजन से रूबरू हुए।जिला स्तरीय प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम बूंदी में पुरानी धान मंडी में हुआ। इसके अलावा केशवरायपाटन कृषि उपज मंडी, हिंडोली में कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, उपसभापति लटूर भाई, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, सुरेश अग्रवाल, उपखंड अधिकारी बूंदी अनुराग हरित, नूपुर मालव, महावीर मीना, दिलीप सिंह गुर्जर, रमेश गुर्जर, चुन्नीलाल, निर्मल मालव, विनोद गर्ग, ओम प्रकाश सहित जन प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी, आमजन मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 10 लाभार्थियों को गैस किट वितरण किए गए।