14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुढ़ा बांध के फिरेंगे दिन, 3 करोड़ 32 लाख से होगा कार्य

हिण्डोली उपखंड की जीवन कहा जाने वाले गुढाबांध के अब जल्दी दिन फिरेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 06, 2020

गुढ़ा बांध के फिरेंगे दिन, 3 करोड़ 32 लाख से होगा कार्य

गुढ़ा बांध के फिरेंगे दिन, 3 करोड़ 32 लाख से होगा कार्य

गुढ़ा बांध के फिरेंगे दिन, 3 करोड़ 32 लाख से होगा कार्य
- ऑटोमेटिक सिस्टम से खुलेंगे गेट
बड़ानयागांव. हिण्डोली उपखंड की जीवन कहा जाने वाले गुढाबांध के अब जल्दी दिन फिरेंगे। बांध पर वल्र्ड बैंक की सहायता से जल संसाधन विभाग की ओर से गेटों पर बिसलपुर बांध की तर्ज पर स्काडा सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बुधवार से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बांध पर अगले माह जून से कार्य शुरू हो जाएगा।
बांध पर स्काडा सिस्टम लगने के बाद बांध प्रदेश के बड़े बांधों में शुमार हो जाएगा। अचानक ज्यादा पानी की आवक होने पर पानी की निकासी ऑटोमेटिक सिस्टम से गेट खोलकर तुरंत की जा सकेगी। बांध पर सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा। सिस्टम लगाने के प्रोजेक्ट पर 3 करोड़ 32 लाख रुपए खर्च होंगे। प्रदेश में पहला स्काडा सिस्टम वल्र्ड बैंक की सहायता से बिसलपुर बांध पर लगाया गया था। जिसका कार्य अंतिम चरण में आ गया।गुढ़ा बांध पर निर्माण के समय वर्ष 1958 में पानी की निकासी के लिए 14 गेट थे, इसके बाद विभाग की ओर से वर्ष 2012 में जीर्णोद्धार करवाकर इलेक्ट्रॉनिक गेटों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी।
गेटों पर लगेंगे सीसीटीवी
गुढाबांध के सभी 30 गेटों पर प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो बांध के पानी का लेवल पता करेंगे। बांध से निकलने वाले पानी, बांध के गेट खुलने और बंद होने की पूरी जानकारी कन्ट्रोल रूम को देंगे।
गुढाबांध पर वल्र्ड बैंक की सहायता से स्काडा सिस्टम लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। जून में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बांध को अब किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा।
ए.डी. अंसारी, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग, कोटा