10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृहद् व्यापार संघ अध्यक्ष की दुकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए

शहर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। शहर के लंकागेट रोड पुरानी तहसील के समीप स्थित एक दुकान का ताला तोडकऱ चोर उसमें रखे लाखों रुपयों के सामान व नकदी चुरा ले गए।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 13, 2021

वृहद् व्यापार संघ अध्यक्ष की दुकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए

वृहद् व्यापार संघ अध्यक्ष की दुकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए

वृहद् व्यापार संघ अध्यक्ष की दुकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए
बूंदी शहर में थम नहीं रही चोरी की वारदातें
चोरों ने दे रखा पुलिस को खुला चैलेंज, हर रोज हो रही वारदात
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बूंदी. शहर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। शहर के लंकागेट रोड पुरानी तहसील के समीप स्थित एक दुकान का ताला तोडकऱ चोर उसमें रखे लाखों रुपयों के सामान व नकदी चुरा ले गए। वारदात गुरुवार तडक़े हुई। पड़ताल में यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जना कैद हो गया। पीडि़त कारोबारी ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।
जानकारी के अनुसार शहर के लंकागेट पुरानी तहसील के समीप वृहद् व्यापार संघ के अध्यक्ष परमेश्वर झंवर की दुकान में सुबह चोरी की वारदात होने से हडक़ंप मच गया। सुबह यहां पड़ौस में रहने वाले व्यक्ति ने दुकान के ताले और शटर टूटने की जानकारी दी। इस पर दुकान मालिक झंवर मौके पर पहुंचे तो शटर के आगे का हिस्सा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर समबर्सिल पंप, मोटर स्पेयर पाट्र्स, केबल और पंपसेट के उपकरण चुरा ले गए। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें एक जना दिखाई पड़ा। वारदात तडक़े करीब चार बजे हुई। दुकान मालिक के अनुसार दो दिन पहले ही करीब पांच लाख रुपये के सामान मंगवाए थे। ऐेसे में दुकान से चोर करीब 4 लाख रुपये के सामान और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इधर, कांग्रेस नेता और वृहद् व्यापार संघ के अध्यक्ष की दुकान में चोरी होने से बाजार में हडक़ंप मच गया। शहर में लगातार चोरियां हो रही। पुलिस का चोरों में भय मानों समाप्त सा हो गया। चोरों ने बीच शहर में स्थित झंवर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया। कोतवाली थानाधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
थाने के करीब से बाइक चोरी
कोतवाली पुलिस थाने के करीब स्थित न्यूकॉलोनी की कुएं वाली गली से गुरुवार शाम बाइक चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठीकरदा निवासी कन्हैयालाल सैनी बाइक से यहां पुताई का काम करने आया था। जब शाम साढ़े चार बजे लौटने लगा तो बाइक गायब थी। पीडि़त ने बाद में कोतवाली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट सौंपी।