स्कॉर्पियो में सवार परिवार के लोग केदानाथ धाम दर्शन करने को जा रहे थे। जिसके बीच यह हादसा हुआ और पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। बताया जाता है कि हादसे का शिकार परिवार केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जा रहा था। हादसे की सूचना के बाद मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े : आठ साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया जाता है कि सभी सभी श्रद्धालु सुबह स्कॉर्पियो से बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे। मरने वालों में बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी हिमांशु अग्रवाल, पारस, शालू, हार्दिक, वंश माहुर शामिल हैं। वहीं सावित्री, पिंकी, रिंकी, हरेंद्र, बेबी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को लगी घर में सुबह चींख पुकार मच गई। सभी लोग दुर्घटनास्थल की ओर भागे। वहीं हादसे में घायल लोगों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।