थाने में महिला डेस्क के सामने पुरुष सिपाहियों का अश्लील डांस, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाने में मौजूद महिला हेल्प डेस्क के सामने एक दर्जन से ज्यादा सिपाही अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस 'मुझको राणा जी माफ करना...' गाने पर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बदायूं के फैजलगंज बेहटा थाने का बताया जा रहा है।